आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश के लिए शनिवार यानि 13 दिसंबर को छह केंद्रों पर 3637 बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारी कर पूरी कर ली गयी है। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक और जिलास्तरीय अधिकारी की तैनाती की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने बताया कि जिले के 22 ब्लाकों से कुल 3637 विद्यार्थियों ने आवेदन किया गया है। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए जिले में जिला प्रशासन की तरफ से छह परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह साढे़ ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थी प्रात: 10 बजे से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुनिश्चित करेंगे एवं 11.15 बजे के बाद प्रवेश बंद हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.