लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। 80 सीटों पर हुई प्रवेश परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के 54 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पास की है। खास बात यह है कि बेहजम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खेरवा के तीन बच्चों ने सफलता हासिल की है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सफल सभी बच्चों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है। बीईओ मुख्यालय देवेश राय ने बताया कि नवोदय के शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के 54 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय खेरवा बेहजम के तीन छात्रों का एक साथ चयन हुआ है। विद्यालय के छात्र क्षितिज पांडे ने पूरे जिले में 8वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा अंकुश वर्मा ने 38वीं रैंक और रीशांत र...