नवोदय का शत-प्रतिशत रिजल्ट, देवब्रत व डोली ने बढ़ाया मान
भागलपुर, मई 13 -- बिहपुर। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपाड़ा का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में देवब्रत कृष्णा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाणिज्य संकाय में डोली कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी के सभी 28 छात्रों ने प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.