सिमडेगा, अप्रैल 15 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा के शत प्रतिशत छात्रों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष स्कूल से कुल 83 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें सभी सफल रहे। विद्यालय के कुणाल कुमार दास ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया। जबकि 88.4 प्रतिशत अंक लाकर अर्चना प्रधान दूसरा, निर्जरा कुमारी 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय बलेसरा का रहा शत-प्रतिशत रिजल्ट यह भी पढ़ें- केवि प्रिंसपल की पुत्री इफराह अहमद को 99 अंक, किया टॉप यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, शुभा सेठ 97% अंकों के साथ टॉप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.