समस्तीपुर, अगस्त 24 -- पूसा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के छात्रावास में शुक्रवार देर रात सीनियर छात्रों की दबंगई और मारपीट मामले में पीड़ित छात्रों ने बताया कि रात में शिक्षकों की चेकिंग के बाद करीब 11 बजे कक्षा आठ के 20-25 छात्रों ने सबसे पहले उदयगिरी हाउस के बच्चों को बुलाया। इसके बाद कमरे में बाल्टी पर बैठाकर बारी-बारी से उनकी पिटाई शुरू कर दी। छात्रों के अनुसार, पिटाई के दौरान जो छात्र बेहोश हो जाते थे, आरोपी छात्र उन्हें पानी पिलाकर होश में लाते और फिर दोबारा पीटते थे।पीड़ितों ने बताया कि खाना लाने और कमरे की सफाई जैसे छोटे-छोटे काम नहीं करने पर लंबे समय से रैगिंग की तर्ज पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- भागलपुर : बीसीई में रैगिंग के बाद हंगामा, फैकल्टी और विद्यार्थियों के बीच झड़प इससे पहले भी शिकायतों पर...