मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता। नीति आयोग से मिली करीब दस करोड़ की राशि जिले में आठ विकास योजनाओं पर खर्च की जाएंगी। इस राशि से नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) समेत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का विकास होगा। नवोदय स्कूल में बालिका छात्रावास समेत अन्य सुविधाओं पर तीन करोड़ से अधिक खर्च होंगे। वहीं, वेलनेस सेंटरों पर 24x7 सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था की जाएगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि जिले में जिन विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है उनका काम जल्द शुरू होगा। बताया कि नीति आयोग से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला को 10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। इससे जिले में आठ विकास योजनाओं को पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.