मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं परीक्षा में नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, डायट, बीआरसी और सीआरसी में भी केंद्र बनेंगे। 26 जुलाई को यह परीक्षा होनेवाली थी, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए जिलों से मिले केंद्रों की सूची में कई गड़बड़ी मिली है। इसपर आयोग ने जवाब भी मांगा है।

परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया आयोग ने कहा है कि मापदंड पर खरे नहीं उतरने वाले केंद्रों का भी चयन इसमें कर लिया गया। जिस परीक्षा में तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होते हैं, वहां केंद्र चयन में मापदंड को शिथिल कर दिया जा रहा है। ऐसे में 72वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर नए सिरे से केंद्र चयन को लेकर डीएम को निर्देश दिया गया है। आयोग ने निजी संस्थानों में डीएवी, डीपीएस जैसे स्कूलों को चुनने का आदेश दि...