नवादा, जून 24 -- मोक्षभूमि गया जी में नवोत्साह साहित्य संगम की नवादा इकाई के कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को खूब आनंदित किया। गया जी में आठवीं इकाई के गठन के अवसर पर आजाद पार्क हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभागार में नवादा जिला अध्यक्ष नितेश कपूर के नेतृत्व में कवियों का जमावड़ा रहा। इस अवसर पर बिहार प्रांत के सभी सात जिलों के प्रतिनिधि एवं साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गया जी के प्रसिद्ध डॉक्टर वीरेंद्र वानप्रस्थी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार पांडेय, प्रांतीय अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज एवं प्रांतीय सलाहकार ओंकार कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। मंच संचालन नवादा जिला अध्यक्ष नितेश कपूर ने किया। गया जी जिला इकाई के जिला संयोजक शिव संत कुमार अध्यक्ष, जबकि डॉक्टर वीरेन्द्र वानप्रस्थी को मुख्य संरक्षक व अ...