वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अकासा एयर नवी मुम्बई के लिए 29 मार्च से नई उड़ान सेवा शुरू करेगी। मुम्बई जाने वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।एयरलाइंस कम्पनी के मुताबिक विमान संख्या क्यूपी 2021 रोज नवी मुम्बई से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे वाराणसी पहुंचेगा। फिर विमान क्यूपी 2022 बाबतपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1.55 बजे उड़ान भरकर शाम 4.15 बजे नवी मुम्बई पहुंचेगी। इस समय अकासा एयर का विमान क्यूपी 2001 नवी मुम्बई से और क्यूपी 2004 वाराणसी से रोज संचालित हो रहा है। अब इस रूट पर रोज दो-दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.