रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। नवी मुंबई से रांची के लिए इंडिगो एयरलाइंस 16 दिसंबर नई उड़ान शुरू करेगा। विमान सुबह 7:40 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरकर 10 बजे रांची पहुंचेगा। यहां से यह विमान 10:35 बजे उड़कर 1:05 बजे नवी मुंबई पहुंचेगा। इसमें सीट बुकिंग शुरू है। वहीं, इंडिगो का मुंबई-देवघर विमान अब प्रतिदिन उड़ान भरेगा। नवी मुंबई से देवघर के लिए 25 अक्तूबर से यह विमान प्रतिदिन दोनों शहरों के बीच आवाजाही करेगा। अभी मुंबई के टर्मिनल दो से देवघर के बीच विमान दोपहर 1:45 बजे उड़कर शाम 4:10 बजे देवघर पहुंचता है। देवघर से यही विमान 4:40 बजे रवाना होकर शाम 7:35 बजे मुंबई पहुंचेगा।फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लंबे समय इसकी मांग कर रहा था। चेंबर के मुताबिक इन विमान सेवाओं के आरंभ होने से झारखंड का व्यापार, उद्योग, पर्यट...