बरेली, मार्च 4 -- इंडिया एयर लाइंस बरेली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट का 30 मार्च से टाइम और एयरपोर्ट बदेला। पुरानी मुंबई की जगह अब नवी मुंबई एयरपोर्ट से बरेली-मुंबई फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इसके संबंध में एयरलाइंस ने शेडयूल जारी कर दिया है। इससे यात्रियों को दिक्कत होगी। नवी मुंबई से पुरानी मुंबई जाने को टैक्सी से सफर करना होगा। बरेली एयरपोर्ट से मुंबई को फ्लाइट संचालित होती है। अभी यह फ्लाइट पुरानी मुंबई एयरपोर्ट से बरेली को उड़ान भरती थी। यहां अधिक फ्लाइट के चलते इंडियन एयरलाइंस ने बरेली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट का एयरपोर्ट नवी मुंबई कर दिया है। बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। वहीं एयरलाइंस की साइट पर भी नवी मुंबई से बरेली फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। वैसे तो नवी मुंबई को फ्लाइट चलाने की मांग हुई थी। अब मुंबई वाली फ...