नई दिल्ली, जून 21 -- मुंबई। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू करने की रविवार को घोषणा की है। यात्री एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग मंचों के जरिये टिकट बुक कर सकते हैं। एयरलाइन ने कहा कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली इस सेवा के तहत शुरुआत में हफ़्ते में दो उड़ानें शामिल होंगी और 29 जुलाई से इनकी संख्या बढ़कर तीन कर दी जाएगी। इस नई सेवा के जुड़ने के बाद नवी मुंबई से एयर इंडिया की कुल 30 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी, जो अबू धाबी, बेंगलुरु और दिल्ली को सीधे जोड़ेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...