मिर्जापुर, दिसम्बर 7 -- मिर्जापुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को मेडिकल कॉलेज/मण्डलीय अस्पताल में पीपीपी माडल पर स्थापित नवीन सीटी स्कैन मशीन का दीप प्रज्ज्वलित करके और फीता काटकर कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से आज एक नई कड़ी जुड़ गई। नवीन सीटी स्कैन की सुविधा 24 घंटे मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि सीटी स्कैन आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में डायग्नोस्टिक का बहुत जोर रहता है, क्योंकि ट्रीटमेंट/उपचार भी तभी सही दिशा में आगे बढ़ पाएगा जब डायग्नोस्टिक का सपोर्ट सही रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि बीमारी की सही पहचान होगी तभी उसका सही उपचार सम्भव है। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन एक ऐसी पावरफुल डायग्नोस्टिक सर्विस है जिसका आज बड़े पैमाने पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.