हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई। लखनऊ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सिर्फ 15 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास के क्षेत्र का एक युवक सब्जी खरीदने के लिए मंडी पहुंचा था। तभी 15 रुपये के भुगतान को लेकर उसका एक व्यापारी से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस पहुंचा और व्यापारी पक्ष से मारपीट करने लगा। दोनों पक्षों के बीच हल्की मारपीट होने लगी। इससे मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के व्यापारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...