हमीरपुर, मार्च 28 -- मौदहा। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए 30, कक्षा 9 में प्रवेश लेने हेतु 108 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था विद्यालय के परीक्षा प्रभारी अमित सिंह चौहान ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा फल दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रवेश एक अप्रैल से प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को हवन-पूजन के पश्चात दो अप्रैल से विधिवत कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.