बोकारो, अप्रैल 6 -- चास, प्रतिनिधि। झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के झारखंड राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम शर्मा को सर्वसहमति से घोषित किया गया। सीताराम शर्मा चास-बोकारो के संघ के जिलाध्यक्ष कुछ दिन पूर्व निर्वाचित हुए थे। प्रदेश कमेटी ने उनके बेहतर कार्य को लेकर उन्हें प्रदेश कमेटी में कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस बाबत नवनिर्वाचित संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि संघ की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर ईमानदारी के साथ काम करेंगे। प्रदेश स्तरीय बैठक के साथ संघ का विस्तार करेंगे। डीड राईटरों के समस्याओं पर त्वरित पहल करेंगे। पांच जोन में सलाहकार सदस्यों के साथ परामर्श कमेटी का गठन करेंगे, जो पूरे प्रदेश में कार्यरत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.