मेरठ, मार्च 26 -- प्राथमिक विद्यालय रूहासा में गुरुवार को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ हुआ। नवारंभ पर विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लिया। नवारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका अनिता तोमर और मुख्य अतिथि केपी जाटव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा एक में नए नामांकन के लिए आमंत्रित अभिभावकों का पौधा भेंटकर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बाल वाटिका के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवांगतुक विद्यार्थियों को फ्रूटी और बिस्किट वितरित किया गया। विद्यार्थियों ने रोचक गतिविधियां भाग लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जोगिंद्री, ऊषा, रेखा आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.