चंदौली, जून 11 -- चंदौली, संवाददाता। खेत बचाओ एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सदर विकास खंड के टीरो गांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उर्वरक की पाठशाला कार्यक्रम के तहत किसानों को संतुलित उर्वरक का प्रयोग, रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, नवीन वैज्ञानिक खेती तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने मृदा स्वास्थ्य सुधार, किसान उत्पादक संगठन, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं कृषि क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। यह भी पढ़ें- मृदा परीक्षण कराएं, हरी खाद का करें प्रयोग वहीं डॉ. मनीष सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं पेड...