बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कुलपति ने 100 बेड के नवीन महिला छात्रावास के लिए भूमि पूजन किया। स्थानीय कृषि विश्वविद्यालय में नए 100 बेड क्षमता के महिला छात्रावास की भूमि का पूजन कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने किया। कहा कि नया छात्रावास, छात्राओं को आधुनिक आवासीय सुविधाएं प्रदान करेगा। इससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। प्रो. राजू ने कहा कि कृषि शिक्षा में लगातार महिला छात्राओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है जिसके कारण काफी समय से विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास की आवश्यकता थी। इस नवीन छात्रावास के साथ विश्वविद्यालय में कुल तीन महिला छात्रावास हो जाएंगे। इस दौरान कुलसचिव डा. एसके सिंह, निदेशक- डा. नरेंद्र सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. अजीत सिंह, डा. जीएस पवांर, डा. एसवी द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.