इटावा औरैया, जून 20 -- इटावा। नवीन मंडी में पल्लेदारी करने वाले एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी 50 वर्षीय राकेश सिंह लंबे समय से इटावा की नवीन मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। गुरुवार को काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी मजदूर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथियों के पास परिजनों का मोबाइल नंबर नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को परिजन इटावा पहुंचे, तब शव की शिनाख्त हो सकी। यह भी पढ़ें- स्टेशन के समीप बेहोश मिला युवक,अस्पताल में मौत इसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि राकेश सिंह फेफड़ों की बीमारी से पीड...