रुडकी, मई 2 -- रुड़की, संवाददाता। रामपुर की नवीन मंडी में शनिवार को सुरक्षा टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने मंडी में फलों का थोक कारोबार करने वाले आढ़तियों के गोदाम जांचे। फलों को पकाने में इस्तेमाल होने वाली प्रक्रिया, केमिकल और गैस आदि को भी जांचा। टीम ने मानकों के फलों को पकाने की प्रक्रिया न अपनाने वाले कई कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत, दिलीप जैन, योगेंद्र पांडे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश शर्मा टीम ने शनिवार सुबह मंडी परिसर में विभिन्न दुकानों, गोदामों और फल पकाने वाले केंद्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पाया गया कि कुछ स्थानों पर फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल की जा रही गैस का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। यह भी पढ़ें- नई मंडी रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा इस पर संबंधित फर्मों...