मेरठ, मार्च 10 -- मवाना खुर्द के पास बन रहे नवीन बाह्य अदालत भवन का मंगलवार को जिला जज अनूपम कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट पहुंचकर लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण पर जोर दिया। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जिला जज अनूपम कुमार मवाना खुर्द के पास सांधन पुलिया के निकट बन रहे नवीन बाह्य अदालत भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिन कार्यों में कमी या देरी पाई गई, उन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि नवीन अदालत भवन का उद्घाटन 15 मार्च को...