गंगापार, जून 29 -- विकासखंड मेजा का नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा कला पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर विहीन चल रहा है। जिसके चलते क्षेत्र से जुड़े कोटर, रेंगा, सुजनी, पालपट्टी, चंद्रोदया, हरवारी, पिपरहटा, बड्डिहा, माझियारी, सहित करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। इस स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े ग्रामीणों राजेंद्र प्रसाद, ओंकार नाथ, विष्णु तिवारी ने बताया कि क्षेत्र का यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र शोपीस बनकर रह गया है इसमें न तो डॉक्टर बैठते हैं और न हीं कोई अन्य स्वास्थ्य कर्मी।

स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति इस स्वास्थ्य केंद्र में न तो कहीं साफ सफाई दिखती है और न ही बेड आदि की सुविधा ही उपलब्ध है। जिसके चलते लोग इलाज करवाने के लिए यहां पहुंचते तो जरूर हैं पर कोई मिलता नहीं। मजबूरी में वह वापस घर लौट आते हैं...