जमुई, अप्रैल 28 -- द्धौर, निज संवाददाता बच्चों में समय रहते बीमारियों की पहचान और इलाज के उद्देश्य से गिद्धौर के नवीन प्राथमिक विद्यालय निचली सेवा मुसहरी में सोमवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएसके यानी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में 85 बच्चों की जांच की गयी।डॉ. परमानंद कुमार राजक के नेतृत्व में फार्मासिस्ट श्रवण कुमार और एएनएम अनीता कुमारी ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान बीमार पाए गए बच्चों को मौके पर ही दवा दी गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गयी।चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए बच्चों को विशेष रूप से सतर्क रहने और साफ सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर बच्चों का किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.