संभल, मई 4 -- जिले में निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइन परियोजना का सोमवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय-सीमा के अनुसार हो रहे कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों के पालन और कार्यस्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि यह परियोजना पुलिस विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- ईटों पर सफेदी पाए जाने पर लैब में जांच कराने के निर्...