सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली तहसील क्षेत्र के ग्राम संभालूपुरवा में सरकारी जमीन पर अवैध खनन का बड़ा खेल राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश के बाद पकड़ा है। टीम को पैमाइश में नवीन परती के रूप में दर्ज भूमि से करीब 84 घन मीटर मिट्टी के खनन का खुलासा हुआ। मामले में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने कोतवाली में दो के खिलाफ तहरीर देकर मुक़दमा दर्ज कराया है। क्षेत्रीय लेखपाल दीपिका सिंह चौहान और राजस्व निरीक्षक सदानन्द वर्मा खनन की जांच करने संभालूपुरवा पहुंचे। जहां गाटा संख्या 164/0.181 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में 'नवीन परती' के रूप में दर्ज है। इस सरकारी भूमि के आंशिक भाग (0.0084 हेक्टेयर) पर गांव की ही निवासी श्यामकली और मेसर्स बालाजी ब्रिक फील्ड के संचालक विशाल गुप्ता द्वारा मिट्टी का खनन किया गया। जांच रिपार्ट में लेखपाल और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.