बाराबंकी, जनवरी 20 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा नवीन परती की जमीन पर खेती की जा रही थी। ग्राम प्रधान की शिकायत पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच लगी गेहूं की फसल की ट्रैक्टर से जुताई कराकर अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के सतना पुर मजरे खिझना गांव निवासी विनोद यादव द्वारा नवीन परती की करीब तीन बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा गया था। विनोद यादव द्वारा खेती की जा रही थी। ग्राम प्रधान गोविंद द्वारा नवीन परती को अवैध कब्जे से मुक्त करने को लेकर उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी। एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व निरीक्षक कैलाश बहादुर, लेखपाल मयंक वर्मा, रंजीत वर्मा, मो सद्दाम, लेखपाल पंकज वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुं...