नवीन न्याय संहिता पर पुलिसकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण
रामगढ़, मार्च 17 -- रामगढ़, राहुल सिंह। पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण झारखंड के आदेश के आलोक में रामगढ़ जिला बल के सभी श्रेणी के आरक्षी एवं हवलदारों को नवीन न्याय संहिता से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय रामगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 9 मार्च से हुई है और यह 29 मार्च तक चरणबद्ध तरीके से संचालित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बल में पदस्थापित लगभग 450 आरक्षी एवं हवलदार अलग-अलग बैच में भाग लेंगे। दो-दिवसीय सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नई न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों, कानून व्यवस्था के दौरान उनकी भूमिका, गिरफ्तारी से जुड़े नियम, नागरिकों के अधिकारों तथा पुलिस की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.