नवीन नाथ को कुमाऊं विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि
चम्पावत, जुलाई 29 -- पाटी। विकासखंड के जीआईसी रमक में हिंदी प्रवक्ता में गेस्ट में तैनात शिक्षक नवीन नाथ गोस्वामी ने अपने शोध कार्य में कुमाऊं विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। नवीन को पीएचडी की उपाधि मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षक नवीन नाथ ने बताया कि इससे पूर्व वह यूजीसी नेट, जेआरएफ, एसआरएफ फैलोशिप भी ले चुके हैं। उन्होंने पीएचडी की उपाधि मिलने का श्रेय माता रेवती देवी, पिता शंकर नाथ, शोध निर्देशक डॉ. विक्रम राठौर, हिंदी विभागाध्यक्ष शिरोष कुमार, एमबीपीजी के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी को दिया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: नवीन नाथ को कुमाऊं विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.