पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने शोधार्थियों से नवीन तकनीकों को अपनाकर अपने शोध को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा है कि हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के युग में रह रहे हैं। ऐसे समय में हमें पारंपरिक शोध पद्धतियों से आगे बढ़ते हुए आधुनिक एआई आधारित तकनीकों को अपनाना होगा, ताकि हमारे शोध की गुणवत्ता, दक्षता एवं प्रभावशीलता में वृद्धि हो सके। वे गुरुवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय में आयोजित रिसर्च सॉफ्टवेयर विद एआई: ए हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का संयुक्त आयोजन स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग तथा स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया है। कार्यशाला का उद्देश्य...