मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। सामाजिक वानिकी प्रभाग मऊ में रविवार को 'संवाद-2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, वन विभाग, उत्तर प्रदेश, सुनील चौधरी, आईएफएस ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील चौधरी ने कहा कि वन विभाग का कार्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके साथ नवीन तकनीकों एवं नवाचारों को भी अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर वैश्विक चुनौती बन चुका है, जिसके प्रभाव को कम करने में वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। अत: सभी अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.