गाजीपुर, मार्च 31 -- रेवतीपुर। सुहवल गांव के निवासी नवीन चंदन राय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया है। नवीन चंदन राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जॉन्स स्कूल, गाजीपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के दौरान ही उन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। उनके बाबा डॉ. इन्द्रासन राय काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी डिग्री कॉलेज, वाराणसी में प्रोफेसर रह चुके हैं। उनके पिता अनिल राय बैंक से वरिष्ठ प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि चाचा सुनील राय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.