नवीन गल्ला मंडी में डीएम-एसपी ने पौधरोपण की तैयारियों का लिया जायजा
उरई, जुलाई 11 -- उरई। जनपद में आयोजित होने वाले पौधारोपण को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने नवीन गल्ला मंडी के समीप आटा में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पौधारोपण स्थल का जायजा लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण स्थल की तैयारियों, गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.