देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। मेडिकल सोशल वेलफेयर संगठन की वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से नवीन खंडूरी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्टोर प्रभारी नवीन खंडूरी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना। संगठन के सभी सदस्यों ने उनके बेहतर प्रशासनिक अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह अहम फैसला लिया। प्रदेश अध्यक्ष खंडूरी को संगठन के संचालन के लिए अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सौंपा गया है। सदस्यों ने कहा कि खंडूरी के नेतृत्व में संगठन मेडिकल सोशल वेलफेयर अधिकारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...