बस्ती, जून 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। सप्लाई क्लर्क वेलफेयर एसोसिएशन की मंडलीय बैठक रविवार को शहर के होटल में हुई। मंडलीय बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह सूर्यवंशी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ आपूर्ति लिपिक नवीन कुमार चौधरी को मंडलीय अध्यक्ष नामित किया गया। पवन कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ आपूर्ति लिपिक संतकबीरनगर को मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुंवर अखिलेश्वर प्रताप सिंह कनिष्ठ लिपिक सिद्धार्थनगर को मंडलीय महामंत्री नामित किया गया। कुलदीप वर्मा को मंडलीय कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में अमित सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि एक ही पद पर पूर्ति लिपिकों के 20 से 25 वर्ष रहने के बाद भी पदोन्नति नहीं हो रही है। पदोन्नती का कोटा 50 प्रतिशत बहाल करने, महिला दिव्यांजन और ऐसे लिपिक जिनेक पति या पत्नी सरकारी सेवा में कार्यरत है। उनका...