पटना, दिसम्बर 31 -- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे नवीन किशोर सिन्हा का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण को समर्पित रहा। वे न केवल एक कुशल संगठनकर्ता थे, बल्कि कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थे। उनकी सादगी, अनुशासन और सिद्धांतनिष्ठा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है। नितिन नवीन ने बुधवार को अपने पिता नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजवंशीनगर स्थित नवीन किशोर सिन्हा पार्क में उन्होंने स्व. सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके द्वारा पार्टी व समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। कहा कि स्व. सिन्हा ने हर परिस्थितियों में भी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.