बरेली, मार्च 13 -- आज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति की ओर से कैंप कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन करने के साथ ही अन्य मांगों को रखा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूरन लाल मसीह ने बताया कि समिति के पदाधिकारी अपने नोटिस से बचाव नहीं कर पा रहे हैं तो आम कर्मचारियों का क्या बचाव करेंगे। इसलिए पूरी कमेटी को भंग किया जाए और नए स्तर से चुनाव कराकर नए पदाधिकारी चुने जाएं। यह भी निर्णय लिया गया है की सुनील कुमार का शोषण किया जा रहा है। बैठक में राम यू, श्रीपाल, मदन विक्रम सिंह, रमेश संतोष, आशा, सावित्री देवी व देवपति समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.