शामली, मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में 9 मार्च को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले की पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रख सकेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफीकीन ने बताया कि इस जनसुनवाई में जनपद की कोई भी पीड़ित महिला अथवा उसकी ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। इसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थाना प्रभारी और संबंधित क्षेत्राधिकारी भी शामिल होकर मामलों की समीक्षा करेगे। उन्होने बताया कि आयोग महिलाओं के ...