चम्पावत, अप्रैल 3 -- चम्पावत। चम्पावत जिले के दो शिक्षकों को वर्ष 2025 का शैलेश मटियानी पुरस्कार मिला है। नवीन पंत को माध्यमिक और जहीर अब्बास को प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में ये पुरस्कार मिला है। नवीन पंत राउमावि पल्सों में और जहीर प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शिक्षक नवीन पंत वर्तमान में जिला विज्ञान समंवयक भी हैं। इधर जहीर अब्बास के पढ़ाए आठ बच्चे राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड में प्रतिभाग कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...