मथुरा, अप्रैल 27 -- गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को मांट रोड स्थित नवीन उप मंडी स्थल में एक सब्जी की दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नवीन उप मंडी स्थल में हरी सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गौरानगर कॉलोनी की सब्जी की आढ़त है। चारों और लोहे की जाली और ऊपर टीन शेड से घिरी दुकान में सब्जी और सब्जियों की खाली बोरियां, काँटा व अन्य सामान रखा था। रविवार की दोपहर को इसमें भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियाँ पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण की सही जानकारी नहीं मिली है, लेकिन प्रथम दृष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.