बागेश्वर, फरवरी 19 -- बागेश्वर। जिला राइफल क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब की गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं आवश्यक औपचारिकताओं की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए नवीनीकरण की प्रक्रिया को नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई पारदर्शिता और समन्वय के साथ आगे बढ़ाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.