महाराजगंज, दिसम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्रम विभाग में पंजीकरण श्रमिक जिन्होंने अब तक नवीनीकरण नहीं कराया है वह जल्द नवीनीकरण करा लें। नवीनीकरण नहीं कराने वाले श्रमिकों का पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी चल रही है। श्रम विभाग ने 31 दिसंबर तक नवीनीकरण कराने का अंतिम समय दिया है। श्रम विभाग में जिले में ढाई लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रमिकों को हर वर्ष नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। लेकिन करीब चार वर्ष पहले पंजीकृत श्रमिक श्रम विभाग के पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण नवीनीकरण नहीं करा पाए थे। लेकिन श्रम विभाग ने ऐसे श्रमिकों को 15 नवंबर तक नवीनीकरण कराने का समय दिया था। जिसपर विभाग ने 31 दिसंबर तक नवीनीकरण कराने का अंतिम समय दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.