एटा, दिसम्बर 16 -- एटा। जनपद में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर संचालकों पर जिला विद्यालय निरीक्षक की चेतावनी, नोटिस का कोई असर नहीं दिख रहा है। नोटिस जारी होने के बाद से अब तक कार्यालय में तीन आवेदन पत्र ही पंजीकरण कराये जाने के लिए प्रस्तुत किये गये हैं। जनपद में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों की संख्या 80 से अधिक बतायी जा रही है। नवंबर माह में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 30 कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किये गये। नोटिस में बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटर संचालकों को जल्द से जल्द पंजीकरण कराये जाने की चेतावनी दी गई। नोटिस दिये जाने के बाद से आज तक 20 दिन से अधिक समय हो गया है। अभी तक बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर संचालक पंजीकरण, नवीनीकरण कराये जाने को कार्यालय नहीं पहुंच रहे है। अब तक कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.