सोनभद्र, मार्च 6 -- बभनी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम चकसानी में कम्पोजिट विद्यालय से अगरिया बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग एक वर्ष पहले बनाया गया था। सड़क निर्माण में मानक का ध्यान न रखे जाने के कारण मरम्मत के 15-20 दिन बाद ही सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे लेकर कई बार मौखिक व ऑनलाइन शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पुन: सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पुर्व चकसानी सड़क कम्पोजिट विद्यालय के सामने की सड़क मरम्मत कार्य पिछली गर्मियों में किया गया था। ग्...