हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। ब्रह्मपुरी क्षेत्र को बाजार से जोड़ने वाला रेलवे ट्रैक के ऊपर बना ओवरब्रिज हटाने के बाद स्थानीय लोगों की आवाजाही खतरनाक हो गई है। मजबूरी में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रेलवे पटरी पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय पार्षद सेठी ने बताया कि इस स्थान पर पहले ओवरब्रिज मौजूद था, लेकिन करीब चार वर्ष पूर्व रेलवे ट्रैक के ऊपर बने इस पुल को नवीनीकरण के नाम पर तोड़ दिया गया। तब से अब तक इसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। पुल हटने के बाद लोगों को बाजार और स्कूल जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय बचाने के लिए वे जोखिम उठाकर सीधे रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- लोग बोले, जिम्मेदारों की सुस्ती से नहीं बन रही सड़क उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.