नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के आवास का नवीनीकरण कार्य एक बार फिर से चर्चा में है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा विधानसभा सदन में रखी गई कैग रिपोर्ट में नवीनीकरण कार्य में भारी वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक नवीनीकरण कार्य की लागत पहले किए गए अनुमान से 342 फीसदी तक बढ़ गई थी। दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में कराया गया नवीनीकरण कार्य बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना था। तब विपक्ष में रही भाजपा ने इस आवास में हुए नवीनीकरण कार्यों में तमाम किस्म की अनियमितता के आरोप लगाए थे। विधानसभा चुनावों में भी यह बड़ा मुद्दा बना रहा था। अब कैग की रिपोर्ट में भारी अनियमितता की बात कही गई है। सोमवार को सदन में रखी गई कैग की वर्ष 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक इस ...