नवीनगर में लोक संवाद गोष्ठी 6 को
औरंगाबाद, जून 4 -- मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित जनकपुर पोखरा उच्च विद्यालय प्लस टू विद्यालय परिसर में 6 जून को लोक संवाद गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में नागरिक अपनी समस्याएं, सुझाव और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दे सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए प्रत्येक माह होगी लोक संवाद गोष्ठी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.