औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- पारिवारिक कलह से तनाव में था मृतक, बंगाल का रहने वाला था युवक नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना क्षेत्र के बसन बिगहा मोड़ के समीप एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के मेमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय संजीत देवनाथ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संजीत पिछले तीन वर्षों से नवीनगर प्रखंड के मुंगिया गांव निवासी उपेंद्र सिंह के बसन बिगहा मोड़ स्थित मकान में किराए पर रहकर साथियों के साथ रजाई सीलने का काम करता था। मंगलवार की रात वह अपने साथी सुशोजित मंडल के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। बुधवार सुबह जब साथी ने उसे नहीं देखा तो खोजबीन के दौरान दूसरे कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। सुशोजित मंडल के अनुसार संजीत पारिवारिक कारणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.