औरंगाबाद, फरवरी 17 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित अन्दुआ गांव निवासी राम वचन सिंह, राम बदन सिंह और आनंद कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि तीनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से वे फरार चल रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.