औरंगाबाद, मार्च 17 -- नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों भीषण जाम और अतिक्रमण की समस्या से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नगरवासियों का कहना है कि जाम की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है, लेकिन नगर पंचायत और स्थानीय पुलिस प्रशासन इस दिशा में प्रभावी पहल नहीं कर पा रहे हैं। लग्न के मौसम में वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है और मुख्य बाजार की सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शांति समिति की बैठकों में कई बार इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। लोगों के अनुसार बस स्टैंड पर लगने वाला जाम, पुनपुन नदी पुल के दोनों ओर वाहनों की अवैध पार्किंग और पुल किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण से समस्या विकराल हो रही है। इसके अलावा मुख्य सड़कों के किनारे ठेला व सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर दुकान लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.